दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में डीपीएस स्कूल के बच्चों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी बच्चे सुरक्षित

Admin Delhi 1
3 Sept 2022 6:52 PM IST
एनसीआर नॉएडा में डीपीएस स्कूल के बच्चों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी बच्चे सुरक्षित
x

एनसीआर नॉएडा ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा में शनिवार की दोपहर को डीपीएस स्कूल के 4 बच्चे गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और ना ही किसी को गंभीर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

शनिवार दोपहर के समय हुआ हादसा: मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-29 में स्थित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले 4 लड़के गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह घटना शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे से लेकर 2:00 बजे के बीच की है।

पुलिस ने कहा- कोई जनहानि नहीं

पुलिस ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। आसपास मौजूद लोगों ने सभी छात्रों को पलटी हुई गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Next Story