दिल्ली-एनसीआर

‘दिल्ली के लोगों का मत कीजिए अपमान…’: CM केजरीवाल

HARRY
29 Jun 2023 1:03 PM GMT
‘दिल्ली के लोगों का मत कीजिए अपमान…’: CM केजरीवाल
x

दिल्ली | राजधानी दिल्ली में एलजी वीके सक्सेना के एक बयान को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी एक बयान को लेकर लगातार एलजी पर हमलावर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एलजी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एलजी दिल्ली के लोगों का अपमान न करें, आप बाहर से आए हैं और यहां के लोगों को नहीं समझते।

दरअसल दिल्ली के एलजी ने अपने एक हालिया बयान में कहा कि दिल्ली के लोगों को मुफ्त की चीजों की आदत पड़ गई है। उनके इसी बयान पर जवाब देते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली के लोग मेहनतकश लोग हैं। कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है। LG साहिब, आप बाहर से आये हैं, दिल्ली और दिल्लीवालों को नहीं समझते। इस तरह दिल्ली के लोगों का अपमान मत कीजिए, दिल्ली सरकार दूसरी सरकारों की तरह चोरी नहीं करती। पैसे बचा कर लोगों को सहूलियत देती है। इस से आपको क्यों परेशानी है?

Next Story