दिल्ली-एनसीआर

संविधान की धज्जियां न उड़ाएं: दिल्ली जल बोर्ड की बैठक आम आदमी पार्टी

Admin Delhi 1
5 Jun 2022 5:07 AM GMT
संविधान की धज्जियां न उड़ाएं: दिल्ली जल बोर्ड की बैठक आम आदमी पार्टी
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली के नए उपराज्यपाल ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बार फिर दौरा किया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली की संवैधानिक व्यवस्था का नए एलजी बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को सूचित किए बिना दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ दौरा किया और निर्देश हैं। उन्होने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के उपराज्यपाल अगर दिल्ली की चुनी हुई केजरीवाल सरकार के अधिकार क्षेत्र में बार-बार दख़ल देंगे तो ये स्पष्ट हो जाएगा कि वो दिल्ली सरकार और लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने लंबी सुनवाई के बाद फैसला दिया कि दिल्ली में एलजी के पास सिर्फ जमीन, लॉ एंड आर्डर और पुलिस है। बाकी सभी विभाग दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

आतिशी ने कहा कि एलजी पद की शपथ लेने के बाद कानून व्यवस्था के हालात बेहद खराब हैं, मेट्रो पर सेक्सुअल हैरेसमेंट, चितरंजन पार्क में बलात्कार समेत दर्जनों आपराधिक वारदात हो चुकी हैं। नए उपराज्यपाल से निवेदन है कि दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में दखल देने के बजाय दिल्ली की साफ सफाई, लोगों को घर देना, लॉ एंड ऑर्डर और महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दीजिए। उपराज्यपाल खुद एक संवैधानिक पद पर हैं। संवैधानिक पद पर बैठकर संविधान की धज्जियां उड़ाना शोभा नहीं देता है।

Next Story