दिल्ली-एनसीआर

Delhi में घरेलू विवाद बना डबल मर्डर की वजह, नौकर गिरफ्तार

Tara Tandi
3 July 2025 3:12 PM IST
Delhi में घरेलू विवाद बना डबल मर्डर की वजह, नौकर गिरफ्तार
x
Delhi दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां लाजपत नगर में एक नौकर ने गुस्से में आकर अपनी मालकिन और उसके 14 साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. यह दिल दहला देने वाली वारदात बुधवार देर रात की है. मृतका की पहचान 42 वर्षीय रुचिका और उनके बेटे कृष (14) के रूप में हुई है. पुलिस ने नौकर और मुख्य आरोपी मुकेश (24) को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
Next Story