दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर्स को तीन महीने से नहीं मिला है वेतन

Admin Delhi 1
14 Jun 2022 7:31 AM GMT
दिल्ली नगर निगम के डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर्स को तीन महीने से नहीं मिला है वेतन
x

दिल्ली न्यूज़: डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया सहित जलजनित बीमारियों की रोकथाम में लगे दिल्ली नगर निगम के डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर्स) कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से डीबीसी कर्मियों की आर्थिक हालत खराब है।

डीबीसी कर्मियों की यूनियन एंटी मलेरिया कर्मचारी संघ ने कहा है कि निगम के सिविल लाईन, केशवपुरम, रोहिणी, नरेला जोन, शहरी-सदरपहाड़ गंज, शहादरा नोर्थ तथा शहादरा साऊथ जोन में डेंगू, मलेरिया, चिकनगूनिया व कोरोना जैसी खतरनाक बिमारियों की रोकथाम करने वाले डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी ड्यिूटी निभा रहे हैं। इन कर्मचारियों को 3 माह का वेतन नहीं मिलने से बढ़ती महंगाई की जमाने में अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 70 प्रतिशत डीबीसी कर्मचारी किराये के मकान में रहते है। वेतन नही मिलने के कारण अपने बच्चों की पढ़ाई की फीस भी नहीं भर पा रहे है। इन कर्मचारियों को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

Next Story