दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर्स कर्मचारी ने हड़ताल पर जाने की दी धमकी

Admin Delhi 1
13 Oct 2022 6:42 AM GMT
दिल्ली नगर निगम के डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर्स कर्मचारी ने हड़ताल पर जाने की दी धमकी
x

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में कार्यरत 3500 डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर्स) कर्मचारियों की एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन ने 15 दिन बाद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबे अरसे से मांग लंबित है, लेकिन निगम प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रही है। यूनियन ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगो में कर्मचारियों को स्थायी कर वेतन बढ़ाया जाए, उत्तरी निगम में लॉकडाऊन की अवधि में काटी गई वेतन का भुगतान किया जाए, उत्तरी एवं पूर्वी निगम में ईपीएफ. में हुई अनिमियताओं को ठीक किया जाए आदि मांग है।

यूनियन ने कहा है कि यह 3500 डीबीसी कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा मसला है जो पिछले 27 वर्षों से डेंगू, चिकनगुनिया मलेरिया, कोरोना जैसी जानलेवा बिमारियों से दिल्ली की जनता को निजात दिलाते आए हैं। इसके बाद भी निगम प्रशासन अनदेखी कर रही है।

Next Story