- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एसआईआर पर जिलाधिकारी...
दिल्ली-एनसीआर
एसआईआर पर जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए, क्रेडाई अधिकारी और बिल्डर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
SHIDDHANT
17 Nov 2025 8:28 PM IST

x
Gautam Buddha Nagar गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को पारदर्शिता और सुगमता के साथ पूर्ण कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के आरडब्लूए प्रतिनिधि, क्रेडाई अधिकारी, बिल्डर्स, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य गणना प्रपत्रों के वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया को स्पष्ट करना और पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल एवं समयबद्ध ढंग से लागू करना था। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम में डोर-टू-डोर सर्वे और मतदाता मैपिंग अत्यंत महत्वपूर्ण चरण हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ, बीएल, आरडब्ल्यूए, एओए और टावर इंचार्ज के बीच बेहतर समन्वय से ही मतदाता सूची को शत प्रतिशत सटीक और अद्यतन बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जिन आरडब्ल्यूए और एओए ने अब तक कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहयोग दिया है, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि फार्म 6 और फार्म 8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और इनका प्रभावी उपयोग आवश्यक है। इन प्रपत्रों के माध्यम से माइग्रेशन, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, शिफ्टेड मतदाताओं को अद्यतन करने तथा एक ही परिवार के बिखरे नामों को एक बूथ पर समायोजित करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और सभी नए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ दिया जाए। बैठक के दौरान आम जनता को संदेश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या या सुझाव को विभाग की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा जा सकता है। इससे प्रशासन को समय रहते त्रुटियों का निवारण करने में सहायता मिलेगी और मतदान के समय किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि एसआईआर कार्यों से संबंधित कोई सुझाव हों तो उन्हें भी साझा किया जाए और जिला प्रशासन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान कुछ क्षेत्रों में दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें सहयोग और समन्वय के माध्यम से जल्द दूर किया जाएगा।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्नेहलता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से आयोग की मंशा के अनुरूप अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।
Tagsग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी मेधा रूपमविशेष गहन पुनरीक्षणएसआईआरमतदाता सूचीआरडब्लूएक्रेडाईबिल्डर्सफार्म 6फार्म 8मतदानअद्यतन मतदाता सूचीडोर-टू-डोर सर्वेमतदान तैयारीप्रशासनिक बैठकनागरिक सहभागिताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





