- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- रिश्वत आरोप पर MCD में...
दिल्ली-एनसीआर
रिश्वत आरोप पर MCD में विवाद, कमिश्नर ने किया साफ कहा- ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी
Harrison
20 Aug 2025 11:11 PM IST

x
Delhi दिल्ली : दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में पार्षद और उपायुक्त के बीच तीखी बहस हुई। पार्षद ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया जिसका उपायुक्त ने खंडन किया। निगमायुक्त ने ब्लैकमेलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और पार्षदों को सम्मान देने का निर्देश दिया। अवैध निर्माण पर निगम की कार्यवाही जारी रहेगी।
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में बुधवार को अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब निगम पार्षद और उपायुक्त आपस में भिड़ गए। नौबत यहां तक आ गई कि निगमायुक्त अश्वनी कुमार ने यह तक कह दिया कि बैठक में एजेंडे पर चर्चा नहीं हो रही है।
ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम नौकरी करने आए हैं। ऐसा नहीं होगा कि हमारा अफसर सुनता रहे और वह अपनी बात न रखे। अधिकारी इससे न डरें।
आयुक्त ने कहा कि दिल्ली में अवैध निर्माण के नाम पर शिकायतों पर ब्लैकमेलिंग होती रही हैं। अगर, किसी पार्षद को शिकायत है तो हमारे पास आए, हम सीबीआई और एसीबी से रेड कराएंगे।
दरअसल, झिलमिल वार्ड से पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा साउथ जोन में एक इमारत के निर्माण का मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एमसीडी से नक्शा पास कराकर निर्माण कराया था। बस थोड़ी सी गलती यह कर दी निकास द्वार की चौड़ाई कम कर दी।
Tagsरिश्वत आरोपMCDविवादकमिश्नरकिया साफकहाब्लैकमेलिंग नहीं चलेगीBribery allegationsdisputecommissionermade it clearsaidblackmailing will not workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





