दिल्ली-एनसीआर

श्रीलंका में चल रहे वर्तमान संकट को लेकर राजधानी कॉलेज में हुई चर्चा

Admin Delhi 1
10 Jun 2022 5:43 AM GMT
श्रीलंका में चल रहे वर्तमान संकट को लेकर राजधानी कॉलेज में हुई चर्चा
x

दिल्ली न्यूज़: देश की आर्थिक,सामाजिक व राजनीतिक समस्याओं को समझना व उनका विश्लेषण व समाधान ढूंढना देश के बुद्विजीवी वर्ग की ही जिम्मेदारी होती है। यह बात दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज प्रो.बलराम पाणी ने वीरवार को राजधानी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा श्रीलंका में वर्तमान संकट:पड़ोसी देशों के लिए एक सबक विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में बतौर मुख्यअतिथि कहीं। वेबिनार में श्रीलंका,नेपाल व भारत के अर्थशास्त्री व वक्ता शामिल हुए।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. राजेश गिरि ने स नई शिक्षा नीति के अंतर्गत नव-प्रवर्तन, शोधकार्य तथा लकीर से हटकर सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। श्रीलंका से प्रो.अनिल फर्नांडो ने श्रीलंका के वर्तमान संकट को समझाते हुए कारक तत्वों की चर्चा की। अंत में प्रश्नोततर सत्र के दौरान छात्रों द्वारा विषय पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए।

Next Story