दिल्ली-एनसीआर

डीमेस्स्टिक ब्रिडिंग चेकर्स कर्मचारियों की छठे दिन भी हड़ताल रही जारी

Admin Delhi 1
7 Nov 2022 6:50 AM GMT
डीमेस्स्टिक ब्रिडिंग चेकर्स कर्मचारियों की छठे दिन भी हड़ताल रही जारी
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के डीबीसी (डीमेस्स्टिक ब्रिडिंग चेकर्स) कर्मचारियों की हड़ताल कल (रविवार) छठे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल में कई डीबीसी कर्मचारी भूख हड़ताल भी किए हुए हैं। डीबीसी कर्मियों ने कहा है कि उनकी यह हड़ताल तबतक जारी रहेगी जबतक निगम प्रशासन उनकी मांग को मान नहीं लेती। सिविक सेंटर पर धरना दे रहे इन कर्मचारियों ने कहा है कि सोमवार को सिविक सेंटर का घेराव किया जाएगा ताकि निगम प्रशासन अपनी कुंभकरणी नींद से जाग सके। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन ने बताया कि जल्दी ही उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो दो दिन बाद पूरी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम के खिलाफ साइकिल से सभी डीबीसी कर्मचारियों द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। बता दें कि निगम में 27 साल से कार्यरत डीबीसी कर्मी पद की मांग तथा स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

Next Story