दिल्ली-एनसीआर

नोएडा में दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया नि:शुल्क भोजन

Admin Delhi 1
18 March 2023 2:43 PM GMT
नोएडा में दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया नि:शुल्क भोजन
x

नॉएडा न्यूज़: बच्चों व जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व वरिष्ठ पदाधिकारी सविता के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर भंडारा का आयोजन कर सैकड़ों गरीब बच्चों व जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेविका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है। संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब और जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है और टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। आज भोजन के प्रबंध में ट्रस्ट की सदस्या व वरिष्ठ समाजसेविका रेनू बाला जी का सहयोग मिला।

Next Story