दिल्ली-एनसीआर

ढोंगी बाबा ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Deepa Sahu
4 April 2022 6:12 PM GMT
ढोंगी बाबा ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
x
लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ फरीदाबाद के एक ढोंगी बाबा के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली, लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ फरीदाबाद के एक ढोंगी बाबा के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूजा पाठ करवाने के नाम पर ढोंगी ने पीड़िता को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहाेश कर दुष्कर्म किया, इस बीच उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने न्याय की गुहार के साथ थाने के कई चक्कर काटे, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आखिर में पीड़िता को कड़कड़डूमा कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़िता को केस दर्ज करवाने में तीन वर्ष क्यों लगे, कौन से पुलिसकर्मी थे जिन्होंने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया। आरोपित को क्यों नहीं पकड़ा गया। इन सवालों पर पूर्वी जिले के वरिष्ठ अधिकारी बचते नजर आए।

जानकार के अनुसार पीड़िता का परिवार लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में रहता है। पीड़िता के वकील प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़िता का परिवार फरीदाबाद के एक आश्रम में अक्सर जाता था। युवती के शरीर में किसी तरह की परेशानी थी, परिवार ने यह बात आश्रम के एक बाबा को बताई। आरोप है कि वर्ष 2019 में बाबा पूजा पाठ करने के लिए युवती के घर आया और नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसने पीड़िता को सब्जी मंडी इलाके में रहने वाली उसकी बहन के घर बुलाया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इस बीच उसने युवती की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह युवती से पैसे की मांग करने लगा। इस पर युवती ने पुलिस में शिकायत दे दी।
Next Story