दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी में धोखा फिल्म का टीज़र ट्रैलर लॉन्च हुआ

Admin Delhi 1
22 Sept 2022 8:36 PM IST
एनसीआर नॉएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी में धोखा फिल्म का टीज़र ट्रैलर लॉन्च हुआ
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: फिल्म अभिनेता आर माधवन, दर्शन कुमार, अपारशक्ति खुराना और खुशाली कुमार अपनी पूरी टीम के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म धोखा (राउंड डी-कॉर्नर) का प्रमोशन करने गलगोटिया यूनिवर्सिटी पहुंचे। फिल्म का टीज़र ट्रैलर विश्वविद्यालय में लॉन्च किया गया और फिल्म के गाने ज़ूबी-ज़ूबी पर सभी कलाकार छात्रों के साथ जमकर थिरके।

इन लोगों ने किया फिल्म का निर्माण: माधवन ने छात्रों के उत्साह की तारीफ़ करते हुए कहा की आप सभी ने हमारी हर फिल्म को सराहा है। उसी तरह से इस फिल्म को भी प्यार दें और कल मूवी जरूर देखने जाएं। अंत में सभी कलाकारों ने अपने जीवन और फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है। फिल्म का निर्मांण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार,धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा ने किया है। फिल्म की कहानी पत्नी के प्यार और धोके के ईद गिर्द घूमती है।

Next Story