- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- धर्मेंद्र प्रधान ने AI...
दिल्ली-एनसीआर
धर्मेंद्र प्रधान ने AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देश विरोधी करार दिया
SHIDDHANT
20 Feb 2026 8:12 PM IST

x
Delhi दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है कि कैसे भारत की इमेज खराब करने की एक सोची-समझी साजिश रची गई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारत आज दुनिया की इंटेलिजेंस कैपिटल बनता जा रहा है। वैश्विक लीडरशिप ने भारत आकर भारत के नेतृत्व और विजन को एक प्रकार से स्वीकृति दी है। भारत केवल अपने बारे में नहीं सोचा है बल्कि ग्लोबल साउथ के बारे में सोचा है।
उन्होंने कहा कि इस समय हम भाजपा, एनडीए और हमारे पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस पार्टी की कुंठा को समझ सकते हैं, लेकिन विरोध करते हुए यह लोग भारत विरोधी बन चुके हैं। भारत को शर्मसार करने के लिए उन्होंने नाकाम कोशिश की है। आज की कांग्रेस भारत बाधक बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा को भी इस मामले में जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित एआई समिट सफल हुई है। कांग्रेस पार्टी ने पहले भी विदेश में भारत को बदनाम करने की कोशिश की थी और इस बार उसने भारत के अंदर ही देश को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की। धर्मेंद्र प्रधान ने ने कहा कि यह भारत की इमेज खराब करने की एक सोची-समझी साजिश है। यह ऐसे लोगों के दिवालियापन को दिखाता है।
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जब पूरा विश्व भारत की ग्लोबल लीडरशिप, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी विजन की सराहना कर रहा है, तब राहुल गांधी और कांग्रेस एक बार फिर देश को शर्मसार करने की राजनीति में लिप्त दिखे। एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हंगामा, अराजकता और असंवेदनशील आचरण यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्र हित नहीं, परिवार हित ही सर्वोपरि है। कांग्रेस की राजनीति अब केवल व्यवधान और शर्मिंदगी तक सिमट चुकी है। आज जब दुनिया भारत की प्रगति को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने भारत विरोधी एजेंडा को आगे बढ़ाने में जुटी है जिसमें सत्ता की भूख इतनी गहरी है कि राष्ट्रीय सम्मान भी दांव पर लगाने से इन्हें गुरेज नहीं है।
Tagsधर्मेंद्र प्रधानयूथ कांग्रेस प्रदर्शनएआई समिट 2026राहुल गांधीप्रियंका गांधी वाड्राभारत विरोधी राजनीतिअंतरराष्ट्रीय मंचभारत की छविग्लोबल लीडरशिपटेक्नोलॉजी नवाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





