दिल्ली-एनसीआर

धनखड़ ने बोला डेरेक ओ ब्रायन पर अभी कोई फैसला नहीं

Shreya
8 Aug 2023 9:49 AM GMT
धनखड़ ने बोला डेरेक ओ ब्रायन पर अभी कोई फैसला नहीं
x

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन के सदन में अनुचित आचरण पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

शून्य काल के दौरान सदन में ब्रायन के अनुचित आचरण पर धनखड़ ने उन्हें मानसून सत्र के की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित करने की घोषणा की थी। इससे पहले सदन के नेता पीयूष गोयल ने ब्रायन को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था।

प्रश्नकाल शुरू होने पर धनखड़ ने कहा कि उन्होंने ब्रायन को निलंबित करने की घोषणा पर विचार किया है। इसलिए वह घोषणा के बाद भी सदन में है।

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि सभापति को बड़ा हृदय दिखाना चाहिए और ब्रायन का निलंबन वापस ले लेना चाहिए। कांग्रेस के ही मुकुल वासनिक ने कहा कि परिस्थितियों वश ब्रायन आवेश में आ गए। उनका इरादा सभापति का अपमान करना नहीं है। इसी पार्टी के दिग्विजय सिंह ने भी ब्रायन के पक्ष में अपनी बात रखी। कांग्रेस के ही जयराम रमेश ने कहा कि ब्रायन का आचरण उचित नहीं था। वह उनकी तरफ से खेद व्यक्त करते हैं।

सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि ब्रायन का आचरण नियमों के अनुकूल नहीं था। उन्होंने सभापति का अपमान करने का प्रयास किया है। लेकिन इस गतिरोध का रास्ता निकालना ही होगा। वह सभापति से सदन के नेता के तौर पर खेद व्यक्त करते हैं।‌ उन्होंने कहा कि अगर ब्रायन अपने आचरण पर खेद व्यक्त करते हैं, तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद धनखड़ ने कहा कि सदस्यों को सदन की कार्यवाही चलने देनी चाहिए क्योंकि ब्रायन के मामले पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Next Story