- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पत्नी के होते हुए...
दिल्ली-एनसीआर
पत्नी के होते हुए दूसरी महिला को भगा ले आया पति, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
Shantanu Roy
18 May 2022 2:30 PM GMT
![पत्नी के होते हुए दूसरी महिला को भगा ले आया पति, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी पत्नी के होते हुए दूसरी महिला को भगा ले आया पति, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/18/1639279--.webp)
x
गौतमबुद्धनगर। जनपद के जारचा थाना क्षेत्र के कलोंदा निवासी रिजवाना पत्नी नन्ने उर्फ हजर मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति नन्हे उर्फ हजर मोहम्मद ने गाजियाबाद जनपद के निवासी थाना क्षेत्र के झिलाना निवासी रूबीना नाम की महिला को भगा ले आया है। उस महिला को बच्चे भी हैं। जब इसका विरोध किया तो नन्ने व उसके भाई अफसर, शाहिद, साबिर, शहजाद और छोटे ने मारपीट किया और दुव्र्यवहार किया।
इसके बाद अपने मायके से पिता व भाई को बुलाया। उनके आने के बाद नन्ने व उसके भाईयों ने उनके साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि हमारे और हमारे मायके वालों पर जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। और इसके साथ डिविजनल कमिश्नर मेरठ को प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।
(1) वाइट पीड़िता का भाई अयूब
(2) पीड़िता महिला रिजवाना
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story