दिल्ली-एनसीआर

आरती से स्वागत कराने वाले Zomato Delivery Boy की मांग, लगाया ये आरोप

Rounak Dey
12 Oct 2022 10:55 AM IST
आरती से स्वागत कराने वाले Zomato Delivery Boy की मांग, लगाया ये आरोप
x

दिल्ली। हाल ही में दिल्ली से जोमैटो डिलीवरी बॉय का आरती करने का फोटो वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि जोमैटो बॉय आर्डर एक घंटे की देरी से पहुंचा था, जिसके बाद कस्टमर ने उसका स्वागत आरती उतार कर किया, लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। जिस डिलीवरी बॉय की आरती उतारी गई थी, उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ग्राहक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल, तीन दिन पहले एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिसमें देखा जा सकता है कि एक जोमैटो डिलीवर बॉय अपने दोनों हाथों में ऑर्डर के पार्सल लेकर आ रहा है। साथ ही उसका इंतजार कर रहा शख्स गाना गाकर उसका स्वागत करता है। फिर जोमैटो एजेंट अपनी हेलमेट हटाकर मुस्कुराता है, और फिर शख्स उसके माथे पर तिलक लगाकर उसकी आरती उतारता है।

Next Story