दिल्ली-एनसीआर

Water Minister Atishi: अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी

Rajeshpatel
25 Jun 2024 9:32 AM IST
Water Minister Atishi:  अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी
x
Delhi News: दिल्ली में पानी की कमी को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की हालत अचानक सुबह तीन बजे के आसपास बदल गई जिसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। उनका ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो गया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल आतिशी सिंह की देखभाल डॉक्टरों की एक टीम कर रही है।जल मंत्री आतिशी यह आरोप लगाते हुए चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं कि हरियाणा दिल्ली को पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। आतिशी सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आम आदमी पार्टी के सांसद दिलीप पांडे और गोपाल राय भी LNJP अस्पताल पहुंचे और उनका इलाज किया।
Next Story