दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पार, राजस्थान के तापमान को भी पछाड़ा

jantaserishta.com
15 May 2022 6:51 PM IST
दिल्ली का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पार, राजस्थान के तापमान को भी पछाड़ा
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली में गर्मी सितम ढा रही है. यहां तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है. रविवार को दिल्ली के तापमान ने राजस्थान को पीछे छोड़ दिया. दिल्ली का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के दो जगहों मुंगेशपुर और बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है. बता दें कि सफदरजंग का तापमान दिल्ली का आधिकारिक आंकड़ा माना जाता है.
बता दें कि राजस्थान में आज सबसे ज्यादा गर्मी चूरू में रिकॉर्ड की गई. चुरू में तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
दिल्ली में आज पालम इलाके में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लोधी रोड में 45.8, रिज इलाके में 47.2, अयानगर में 46.8, गुड़गांव में 48.1, जफरपुर में 47.5, मुंगेशपुर में 49.2, नजफगढ़ में 49.1, NCMRWF नोएडा में 47.1, पीतमपुरा में 47.3, स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में 48.4 और एसपीएस मयूर विहार में 45.4 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story