दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में सफाई व्यवस्था होगी आधुनिक, 1,000 मशीनें उतरेंगी मैदान में

Admindelhi1
4 Nov 2026 10:20 AM IST
दिल्ली में सफाई व्यवस्था होगी आधुनिक, 1,000 मशीनें उतरेंगी मैदान में
x
दिल्ली की सफाई व्यवस्था को मिलेगी मशीनों की ताकत

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को सेंट्रल नॉर्थ जोन (केशव पुरम जोन) के आठ वार्डों में वैक्यूम आधारित बैटरी चालित लिटर पिकर मशीनों का परीक्षण संचालन शुरू किया।

इन लिटर पिकर मशीनों का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 17 अक्टूबर को किया गया था। इस परियोजना के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम द्वारा शहर के सभी 250 वार्डों में कुल 1,000 मशीनें तैनात की जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में चार मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये आधुनिक मशीनें सक्शन होज के माध्यम से प्लास्टिक की बोतलें, पेपर कप, रैपर, पत्तियां तथा अन्य हल्के कचरे को एकत्रित करती हैं। इन मशीनों को विशेष रूप से बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, संकरी गलियों एवं व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों की सफाई के लिए तैयार किया गया है, जहां बड़ी यांत्रिक सड़क सफाई मशीनों की पहुंच कठिन होती है।

मशीनों का परीक्षण संचालन संकरे एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा कचरा संग्रहण की दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा। यह पहल दिल्ली नगर निगम की स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक स्थलों के निर्माण के लिए आधुनिक, यांत्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Next Story