- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली का आईजीआई...
दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट दुनिया के व्यस्ततम एयरपोर्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचा

दिल्ली न्यूज़: लॉकडाइन के बाद लगे विमान परिचालन के फिर से शुरू होते ही भारत में भी विमानों के परिचालन और यात्रा में वृद्धि शुरू हो गई है। इस वृद्धि का असर देश की राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर देखने को मिला है, जिसमें साल 2022 के मार्च माह में पूरी दुनिया भर के एयरपोर्ट पर हुए परिचालन और यात्रियों के यात्रा आंकड़ों के अनुसार एओजी की ओर से सूची के अनुसार सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट में आईजीआई एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि 2019 में एओजी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनियां में 20वें स्थान पर था।
हर माह इस डेटा को अपडेट किया जाता है: एओजी द्वारा हर माह इस डाटा को अपडेट किया जाता है। इसमें दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त ग्लोबल एयरपोर्ट की गणना उसके कुल एयरलाइन क्षमता (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों) का उपयोग करके की जाती है। वहीं शीर्ष 10 सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की गणना केवल अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के सीटों की क्षमता का उपयोग करके की जाती है।
यें हैं मार्च 2022 में विश्व कै सबसे व्यस्त ग्लोबल एयरपोर्ट: मार्च 2022 में जारी एओजी लिस्ट के अनुसार अटलांटा और दुबई दुनिया के शीर्ष 2 सबसे व्यस्त वैश्विक हवाई अड्डों के रूप में अपना स्थान बनाए हुए हैं। हालांकि, दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जो अब ग्वांगझू से आगे है। टोक्यो के हानेडा ने लंदन के हीथ्रो से ठीक आगे दसवें स्थान पर शीर्ष 10 सबसे व्यस्त ग्लोबल एयरपोर्ट की सूची में फिर से प्रवेश किया, जो इस साल पहली बार ग्लोबल लिस्ट 10 में जगह बनाने के लिए 8 स्थान ऊपर है। नतीजतन, जकार्ता और शंघाई ने शीर्ष 10 में अपना स्थान खो दिया है, जिससे गुआंगझोउ चीन का एकमात्र एयरपोर्ट है जो शीर्ष 10 में शामिल है।
10 में आधे से अधिक अमेरिकन एयरपोर्ट: अमेरिका का टॉप 10 में दबदबाइस लिस्ट के अनुसार, वैश्विक व्यस्ततम हवाईअड्डों की सूची में एक बार फिर अमेरिका का दबदबा है. मार्च के शीर्ष 10 में अमेरिका के पांच हवाईअड्डों के शामिल हों के साथ टॉप 10 की आधी से ज्यादा सीटें हैं। इसमें विशेष रूप से, डलास और डेनवर ने जबरदस्त छलांग लगाया है। अमेरिकी हवाई अड्डों के टॉप पर पहुंचने की बड़ी वजह है कि इस बार कुछ बड़े वैश्विक हवाई अड्डे जैसे कि बीजिंग, हांगकांग और शंघाई 2019 के स्थान से बहुत नीचे चले गए हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट से मार्च में 35 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान: आईजीआई एयरपोर्ट से मार्च 2022 में कुल 35 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी थी। ये फरवरी की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। वहीं, दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट अमेरिका का अटलांटा हट्र्सफील्ड-जैक्सन था, जिसकी एयरलाइन क्षमता यानी कुल सीट 45 लाख थी, इसके बाद दुबई इटरनेशनल एयरपोर्ट ने 37 लाख सीटों की क्षमता के साथ दूसरे स्थान पर है। तीनों में, दिल्ली एयरपोर्ट ने जबरदस्त छलांग लगाई है। क्योंकि अटलांटा और दुबई दोनों ने पहले उच्च रैंकिंग हासिल की है।





