- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Dwarka में बनेगा...
Dwarka में बनेगा दिल्ली का पहला इंटरनेशनल आइस स्केटिंग रिंक

West Delhi.पश्चिमी दिल्ली। द्वारका सेक्टर 23 में निर्माणाधीन खेल परिसर में डीडीए दिल्ली का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक बनाने जा रहा है। यह रिंक अक्टूबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। 17 एकड़ में फैले इस खेल परिसर में फुटबाल ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड और आइस स्केटिंग रिंक जैसी कई सुविधाएं होंगी। इस सुविधा के संचालन और रखरखाव के लिए डीडीए ने पेशेवर खेल एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस आइस स्केटिंग रिंक को खास तौर पर डिजाइन किया जा रहा है और इसका काम जल्द ही पूरा होने वाला है।
द्वारका में बन रहे दो और खेल परिसर डीडीए द्वारका में दो अन्य खेल परिसरों पर भी काम कर रहा है। इनमें से एक सेक्टर 8 में 23 एकड़ में बन रहा है, जबकि दूसरा सेक्टर 19 में 19 एकड़ में बन रहा है। डीडीए इन परिसरों का निर्माण खेलों के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर कर रहा है। साथ ही, डीडीए चयनित सुविधाओं पर विभिन्न खेलों के लिए विशेष उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है, ताकि खिलाड़ियों को उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण वातावरण मिल सके। संबंधित कंपनी सेक्टर 8 में छात्रावास सुविधाओं को विकसित करने और खेल और गैर-खेल उपकरण खरीदने के लिए जिम्मेदार होगी। डीडीए ने पहले ही कुछ उपकरण खरीद लिए हैं।





