दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: जन्मदिन पार्टी से लौटे युवक ने खुद के पैर में मारी गोली, दोस्तों को फ़साने की कोशिश

Admin Delhi 1
28 March 2022 5:12 PM GMT
दिल्ली: जन्मदिन पार्टी से लौटे युवक ने खुद के पैर में मारी गोली, दोस्तों को फ़साने की कोशिश
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: जन्मदिन पार्टी से लौटे युवक से गोली चली गई और उसके खुद के पैर में जा लगी। मामला तिमारपुर इलाके का है जहां घायल करण दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचा तो वहां उसे पता चला कि इसमें पुलिस केस बनेगा। इससे डरकर युवक ने झूठी कहानी बनाकर अपने ही दोस्तों को फंसाने का प्रयास किया। पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ। जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने करण के खिलाफ ही मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक करण रविवार को अपने रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में पूंठ कलां गया था। वहां से देर रात को वह वापस लोटा। इस दौरान देसी तमंचे से उसके पैर में खुद ही गोली लग गई। करण अपने दोस्त मनी व पारस के साथ अस्पताल गया तो वहां पुलिस केस का पता चला। मनी और पारस उसे वापस घर छोड़ गए। बाद में करण ने अपने घर से दूसरे दोस्तों को फंसाने के लिए उनके गोली मारने की झूठी कॉल कर दी। इन दोस्तों से करण का कुछ दिनों पूर्व झगड़ा हुआ था। वारदात के बाद करण ने तमंचा एक पार्क में फेंक दिया था। पुलिस उसे बरामद करने का प्रयास कर रही है।

जांच से जुड़े आधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लडक़ों ने एक युवक को गोली मार दी है। सूचना के बाद पुलिस की टीम एमसीडी फ्लैट तिमारपुर पहुंची। वहां करण नामक युवक के पैर में गोली लगी थी। कॉलर ने बताया कि उसके बेटे को कार सवार चार-पांच लडक़ों ने गोली मारी और वजीराबाद की ओर भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस करण द्वारा बताए गए घटना स्थल पर पहुंची तो मौके पर पुलिस को न तो खून और न ही खोखा बरामद हुआ।

Next Story