- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi : स्कूटी टच होने...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi : स्कूटी टच होने पर युवक का कत्ल, चाकू से गोदकर हत्या
Saba Naaz
28 Jun 2025 10:00 PM IST

x
Delhi दिल्ली : शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत रानी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसकी स्कूटी सड़क पर खड़े एक लड़के से हल्की सी टच हो गई थी। डीसीपी शाहदरा ने बताया, "19 वर्षीय यश की हत्या के सिलसिले में अमन, रिहान और लकी नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 27 जून को रात करीब 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि एक लड़के को पीठ के निचले हिस्से में चाकू लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है।"
जानकारी के मुताबिक, यश (मृतक) और रिहान और मोहम्मद अमान के बीच रिहान से स्कूटी टच होने को लेकर मामूली हाथापाई हुई। मृतक यश स्कूटी से अपने घर आ रहा था इस दौरान उसकी स्कूटी रिहान से हल्की सी टच हो गई थी। अमान, रिहान और लकी ने भी यश का पीछा किया और पुस्ता गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से ठीक पहले अमान ने यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tagsस्कूटीटचकत्लदिल्लीscootytouchmurderdelhiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





