दिल्ली-एनसीआर

दिल्लीः महिला का शव उसके बेडरूम में पड़ा मिला लूट के विरोध में एक विधवा महिला की गला रेत कर हत्या

Shiddhant Shriwas
20 Feb 2022 12:16 PM GMT
दिल्लीः महिला का शव उसके बेडरूम में पड़ा मिला लूट के विरोध में एक विधवा महिला की गला रेत कर हत्या
x

फाइल फोटो 

2007 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से अंबेडकर नगर में निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: राजधानी दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर इलाके में कथित तौर पर शनिवार रात लूट के विरोध में एक विधवा महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके बेडरूम में पड़ा मिला। मृतका भाजपा नेता थी और पूर्व में निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी को पुलिस को कॉल मिली थी की एक महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा घर की पहली मंजिल पर 55 साल की महिला खून से लथपथ बेड पर पड़ी हुई थी। महिला के गले को काटा गया था। बिस्तर पर खून भी पड़ा हुआ था, लेकिन कमरे में किसी तरह के संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक, हालत देखकर लग रहा था कि महिला कोई विरोध नहीं कर पाई थी।
मृतका की पहचान सुधा रानी (55 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय रामजी लाल निवासी बीएच-82, मदनगीर के रूप में हुई है। मृतका की बेटी देवयानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात को करीब 9 बजकर 30 मिनट पर दो लोग घर में दाखिल हुए थे। उनके हाथ में बंदूक थी, दोनों के चेहरे ढके हुए थे, बदमाशों ने मां के गहने लूट लिए और घर के रखा कैश भी लूट लिया, लूट के दौरान ही मां सुधा रानी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक बेटी के बयान में काफी विरोधाभास है।
गौरतलब है कि सुधा रानी ने 2007 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अंबेडकर नगर में निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस उम्मीदवार से हार गई थीं। देर रात हुई सुधा रानी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों को इस हत्याकांड का पता भी नहीं चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुधा रानी के पति रामजीलाल की भी हत्या हुई थी।
Next Story