दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: नरेला में संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत, हत्या का शक़

Admin Delhi 1
19 March 2022 12:31 PM GMT
दिल्ली: नरेला में संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत, हत्या का शक़
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: नरेला इलाके में एक महिला की उसके ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान रेखा (40)के रूप में हुई है। वह विशाल एंक्लेव नरेला इलाके में रहती थी। उनके दो बेटे हैं। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने रेखा को जहर देकर मारा है। पुलिस को बीते शुक्रवार की शाम को राजा हरिशचन्द्र अस्पताल से पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत बताई गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। जिसकी पहचान रेखा के रूप में हुई। रेखा के परिवार वालों ने बताया कि पूरा मामला जमीन को लेकर है।

जमीन रेखा के नाम पर ही है। जिसको ससुराल वाले हथियाना चाहते हैं। जमीन के कागजात भी चोरी बताए जा रहे है। होली के दिन दोपहर करीब ढाई बजे रेखा को अचानक उल्टी होने लगी थी। उसके दोनों बेटे घर पर नहीं थे। शाम को जब वे घर आए तो रेखा की हालत देखकर उनको सत्यवादी राजा हरिशचन्द्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।

Next Story