दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Admin Delhi 1
29 March 2022 4:54 PM GMT
दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: सीमापुरी इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका भारती (21) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। भारती के मायके वालों का आरोप है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि भारती बेहोश हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिर्पाेट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक भारती परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी इलाके में रहती है। उसके परिवार में पति राहुल के अलावा 6 साल की एक बेटी है। लगभग उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। भारती की मां ने बताया कि उसकी बेटी का फोन आया था कि उसके परिवार वाले उसे परेशान कर रहे हैं। उसके ससुराल वालों का फोन आया कि भारती बेहोश हो गई। जिसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचे जब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस भारती के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story