दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली मौसम अपडेट: दिल्ली में सप्ताह के अंत तक 10 डिग्री पहुंचेगा पारा, बढ़ने लगी ठंड

Admin Delhi 1
14 Nov 2022 12:00 PM IST
दिल्ली मौसम अपडेट: दिल्ली में सप्ताह के अंत तक 10 डिग्री पहुंचेगा पारा, बढ़ने लगी ठंड
x

दिल्ली: राजधानी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में रविवार सुबह कई जगहों पर धुंध की चादर रही। हालांकि, धूप निकलने के साथ ही यह छंट गई। अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह छा रही धुंध, गिरेगा तापमान

हवा में नमी का स्तर 37 से 91% रहा। अगले 24 घंटे में सुबह धुंध छाने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Next Story