- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: मौसम ने ली...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: मौसम ने ली करवट, दो दिन के लिए बारिश और तूफान की चेतावनी
Tara Tandi
29 April 2025 4:55 PM IST

x
Weather : मौसम में लगातार बदलाव के चलते एनसीआर के लोगों को कभी तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अचानक आसमान में छाए बादलों से कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिलती दिखाई देती है। 1 और 2 मई को मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ-साथ तेज बारिश होने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा बादलों के साथ सूरज की लुका-छिपी के चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार यानी 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक तेज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का भी सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 1 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। ठीक ऐसे ही अगले दिन 2 मई को भी तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है और इस दिन भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 मई को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बने रहने की संभावना है। ठीक ऐसे ही 4 मई को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन 5 मई से एक बार फिर पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है।
TagsDelhi मौसम ली करवटदो दिन बारिशतूफान चेतावनीDelhi weather changedrain for two daysstorm warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





