- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली : मेट्रो के...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली : मेट्रो के अंदर फिर से छिड़ी जुबानी जंग, दो लड़कियों के बीच जमकर हुई बहसबाजी
Tara Tandi
7 Sept 2023 1:28 PM IST

x
दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। कोई मेट्रो के अंदर डांस कर रहा है तो कोई अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। तो कोई झगड़ रहा है। ताजा वीडिया झगड़े का ही है। जिसमें दिख रहा है कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर एक लड़के और लड़की की अन्य लड़की से तीखी नोकझोंक हो जाती है। यह वी़डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो एक लड़की मेट्रो में खड़ी है और एक लड़का और लड़की सीट पर बैठे हैं। दूसरी लड़की उन्हें शिफ्ट होने को कहती है तो इसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। उनके बीच छक्का मुक्की होती है और जोरदार बहस होती है।
लड़का और लड़की के साथ दूसरी लड़की की बहसबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना का किसी ने सामने वाली सीट पर बैठे शख्स ने पूरा वीडियो बनाया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
Next Story





