दिल्ली-एनसीआर

Delhi: ई-रिक्शा सवारी विवाद में बेकाबू हिंसा, चालक की पीट-पीटकर हत्या

Tara Tandi
14 Jun 2025 12:20 PM IST
Delhi: ई-रिक्शा सवारी विवाद में बेकाबू हिंसा, चालक की पीट-पीटकर हत्या
x
Delhi दिल्ली : द्वारका साउथ इलाके में सवारी बैठाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की एक ई-रिक्शा चालक की पीटकर-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस एक आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र (30) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को इंदिरा गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक के भाई ने बताया कि 9 जून को सवारी बिठाने को लेकर उसके भाई का सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन के पास अन्य ई-रिक्शा चालकों से झगड़ा हो गया, अन्य ई-रिक्शा चालकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका गला सूज गया था। घटना के बाद वह उसे लेने सेक्टर 18 द्वारका आया था, जहां से दोनों भाई घर चले गए। अगले दिन धर्मेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे डीडीयू अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां से जाने के दौरान धर्मेंद्र बेहोश होकर गिर गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story