दिल्ली-एनसीआर

मनोज तिवारी को बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ठोका 41 हजार रूपए का जुर्माना

Admin Delhi 1
4 Aug 2022 12:37 PM GMT
मनोज तिवारी को बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ठोका 41 हजार रूपए का जुर्माना
x

दिल्ली न्यूज़: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान की जोर शोर से तैयारी कर रही है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। बुधवार को दिल्ली के सभी सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक हर घर तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शामिल भाजपा सांसद ने तोड़े ट्रैफिक नियम: इस बाइक रैली के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्रैफिक नियम का पालन नहीं किया। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मनोज तिवारी का चालान काट दिया। मनोज तिवारी और वाहन चालक का 41 हजार रूपए का चालान काटा गया है। पूरा चालान में से मनोज तिवारी को 21 हजार रूपए और वाहन मालिक को 22 हजार रूपए का भुगतान देना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, इतना भारी भुगतान केवल हेलमेट की वजह से नहीं लगा, बल्कि जिस बाइक पर मनोज तिवारी सवार थे। उस पर न तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट थी और न ही प्रदूषण सर्टिफिकेट अपडेट था। इन्हीं वजहों से भारी चालान काटा गया हैं।

मनोज तिवारी ने ट्वीटर के जरिए मांगी माफी: चालान कटने पर मनोज तिवारी ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए माफी मांगते हुए कहा निवदेन हैं की बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं।

Next Story