- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: ऑटो सवार तीन...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली: ऑटो सवार तीन बदमाशों ने एक एनआईआर को लूटा, लूटपाट में एक महिला भी शामिल मामला दर्ज
Shiddhant Shriwas
21 Feb 2022 3:38 PM IST

x
फाइल फोटो
सिगनेचर ब्रिज के पास ऑटो रोककर लूटा
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह ऑटो सवार तीन बदमाशों ने एक एनआईआर को लूट लिया। एनआरआई से बदमाश आईफोन व बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक लूटपाट करने में एक महिला भी शामिल थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
30 वर्षीय मोहम्मद समीर सपरिवार करावल नगर के नेहरू विहार में रहता है। वह दुबई के एक होटल में काम करता है। आजकल वह अपने परिवार के पास दिल्ली आया हुआ है। वह आगरा में एक परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात आगरा से दिल्ली लौट रहा था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उतरने के बाद बस का इंतजार करने लगे। तभी एक ऑटो आकर रुका।
सिगनेचर ब्रिज के पास ऑटो रोककर लूटा
उसने बताया कि ऑटो चालक ने भजनपुरा का किराया 40 रुपये बताए। ऑटो में एक महिला व एक युवक पहले से सवार थे। वह बीच दोनों के बीच में बैठ गया। जब वह सिग्नेचर ब्रिज के पास पहुंचा। चालक ने ऑटो रोक दिया। युवक ने समीर का गला पकड़ लिया और महिला उनके हाथ से आईफोन छीनने लगी। विरोध करने पर तीनों उसकी पिटाई की और फोन और बैग लेकर ऑटो में बैठकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





