दिल्ली-एनसीआर

Delhi: तीमारपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद

Admindelhi1
25 Dec 2024 12:45 PM IST
Delhi: तीमारपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद
x
भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी कौन.. ?

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडेय ने जिन भाजपा प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को 2020 हराया था, वही इस बार आप के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

वहीं, भाजपा व कांग्रेस ने इस सीट से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा इस बार बीते दो चुनावों से लगातार मिल रही शिकस्त को जीत में बदलने की कोशिश करेगी। वहीं, कांग्रेस 2013 में मिले सियासी वनवास से वापसी के लिए मैदान में होगी। वहीं, आप लगातार तीसरी बार जीत की सेहरा बांधने के लिए जोर लगाएगी।

दरअसल, तीमारपुर विधान सभा का गठन 1993 में ही हुआ था। पहले चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी। इसके बाद भाजपा इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी है। 1998 से 2008 के बीच लगातार तीन बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 2013 में सियासत में भाजपा ने जीत हासिल की। इसके बाद लगातार दो बार इस सीट पर आप काबिज रही। 2020 विधान सभा चुनाव में आप के दिलीप पांडेय ने भाजपा के प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को करारी शिकस्त दी थी। इस बार बिट्टू आप के साथ हैं और पार्टी ने इनको इसी सीट से मैदान में उतारा है।

Next Story