दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: मेट्रो में मास्क न पहनने पर नहीं होगा जुर्माना, पर मास्क पहनने की सलाह

Admin Delhi 1
3 April 2022 10:24 PM IST
दिल्ली: मेट्रो में मास्क न पहनने पर नहीं होगा जुर्माना, पर मास्क पहनने की सलाह
x

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली मेट्रो में एनाउंसमेंट हो रही है कि मास्क लगाना अनिवार्य है, क्या मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा? क्या मेट्रो में मास्क लगाना अभी भी जरूरी है जबकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूली पर रोक लगा दी है। ऐसे ही कई सवाल आज दिन भर यात्रियों ने पूछे और सोशल मीडिया पर भी ये सवाल नजर आए। आखिरकार नए आदेशों के बाद मेट्रो में मास्क लगाएं या नहीं। तो यात्रियों को बता दें कि मास्क लगाना चाहिए। क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए सही है। लेकिन अगर मास्क लगाकर नहीं चल रहे हैं तो आपसे जुर्माना नहीं लिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो ने साफ किया है कि कोरोना संबंधी नियमों के तहत जो व्यवहार था वह अपनाना चाहिए। अभी भी मास्क पहनें, हाथों को सेनेटाइज करते रहें और जरूरी दूरी भी बनाकर रखें क्योंकि अपने व अपने साथ चल रहे यात्रियों के स्वास्थ्य की रक्षा का ध्यान में रखते हुए इन नियमों का पालन जरूरी है। हां, पालन न करने पर जुर्माना वसूली अब नहीं होगी। जबकि पिछले दिनों मेट्रो में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों के जुर्माना किया जा रहा था।

Next Story