दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: राजधानी में सोमवार को गर्मी का प्रकोप रहेगा, कई इलाकों में लू की आशंका

Admin Delhi 1
17 April 2022 6:30 PM GMT
दिल्ली: राजधानी में सोमवार को गर्मी का प्रकोप रहेगा, कई इलाकों में लू की आशंका
x

दिल्ली न्यूज़: राजधानी दिल्ली में सोमवार से गर्मी के और तल्ख होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में लू की स्थिति रहेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान के भी बढऩे की संभावना है,जो सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान के भी 23 डिग्री के लगभग रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ,जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। पिछले 24 घंटों में राजधानी की हवा में नमी का स्तर अधिकतम 67 प्रतिशत और न्यूनत 21 प्रतिशत दर्ज किया गया। राजधानी का रिज का इलाका सबसे गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वही ंस्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स इलाके में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा ।

तापमान मीटर

स्थान अधिकतम तापमान

रिज 42.9 डिग्री सेल्सियस

स्पोट्र्स काम्प्लेक्स 41.8 डिग्री सेल्सियस

आयानगर 41.6 डिग्री सेल्सियस

Next Story