दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: प्रभू यीशू के बलिदान को राजधानी में गुड फ्राइडे पर किया गया याद

Admin Delhi 1
15 April 2022 5:43 PM GMT
दिल्ली: प्रभू यीशू के बलिदान को राजधानी में गुड फ्राइडे पर किया गया याद
x

दिल्ली: राजधानी में शुक्रवार को सभी गिरिजाघरों में प्रभु ईशू को उनके बलिदान दिवस के रूप में याद किया गया। गिरिजाघरों में सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में लोगों ने आकर प्रेयर में हिस्सा लिया। कनॉट प्लेस गोल डाकखाना स्थित सेक्रेट हर्ट कैथेड्रल चर्च में आर्श बिशप अनिल कुट्टो ने शाम 6.30 बजे प्रार्थना की। उन्होंने गिरिजाघर पहुंचे लोगों को प्रभु ईशू के बलिदान के बारे में बताया। प्रभु ईशू के संदेशों के बारे में बताया। शुक्रवार को फादर लॉरेंस ने बताया कि गुड फ्र ाइडे के दिन सेक्रेट हर्ट कैथेड्रल में प्रभु यीशू को याद करते हुए धार्मिक चिन्ह क्रॉस लेकर एक यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस उपासना के जरिए हम प्रभु यीशू के बलिदान को याद करते हैं। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से लेकर लगातार अंतराल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें हिंदी अगं्रेजी तमिल आदि भाषाओं में प्रार्थनाएं की गईं। ईस्टर को सुबह 7 बजे मुख्य पूजा होगी। जिसके बाद रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं का गिरिजाघर में आना लगा रहेगा। ईस्टर को होने वाले कार्यक्रम का हम ऑनलाइन प्रसारण भी कर रहे हैं। बता दें प्रभु ईसा मसीह प्रेम और शांति के मसीहा थे। दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को उस समय के धार्मिक कट्टरपंथी ने रोम के शासक से शिकायत करके उन्हें सूली पर लटका दिया गया था। गुड फ्राइडे को हम उनके इसी बलिदान को याद करते हैं। लेकिन इस घटना के दो दिन बाद रविवार को प्रभु ईशू पुन: जीवित हो उठे थे। जिसे हम ईस्टर संडे के नाम से मनाते हैं।

Next Story