दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: बदमाशों ने मंडोली जेल के वार्डन से झपटा मोबाइल, पुलिस जांच शुरू

Admin Delhi 1
9 April 2022 10:36 PM IST
दिल्ली: बदमाशों ने मंडोली जेल के वार्डन से झपटा मोबाइल, पुलिस जांच शुरू
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: स्कूटी सवार बदमाशों ने मंडोली जेल के एक वार्डन से मोबाइल फोन झपट लिया। मामला मानसरोवर पार्क इलाके का है जहां बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीडि़त घर से तिहाड़ जेल में ट्रेनिंग के लिए जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रिषभ परिवार के साथ मानसरोवार पार्क के अशोक नगर इलाके में रहते हैं। वह मंडोली जेल में वार्डन हैं। रिषभ की तिहाड़ जेल में ट्रेनिंग थी। वीरवार को तिहाड़ जेल में ट्रेनिंग के लिए निकलें और दुर्गापुरी में एक मेडिकोस के पास खड़े होकर अपने साथी का इंतजार करने लगे। इस दौरान वह अपने मोबाइल पर मैसेज देखने लगे। तभी नंद नगरी की तरफ से स्कूटी सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल झपट कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story