- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: पंजाबी बाग के...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली: पंजाबी बाग के रेस्त्रां और लैब में लगी भीषण आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया
Admin Delhi 1
14 April 2022 2:31 PM IST

x
दिल्ली न्यूज़ फायर अपडेट: पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में एक रेस्त्रां और लैब में आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग कूलिंग का काम कर रही है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1.25 बजे सूचना मिली कि पंजाबी क्लब रोड़ स्थित ट्रॉय रेस्त्रां में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के अनुसार, घटना में एक चांदनी लैब में भी आग लग गई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story





