दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने के दौरान मजदूर की कैरियर के नीचे दबकर हुई मौत

Admin Delhi 1
1 April 2022 5:15 PM GMT
दिल्ली: निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने के दौरान मजदूर की कैरियर के नीचे दबकर हुई मौत
x

दिल्ली न्यूज़: निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने के दौरान, कैरियर के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत होगई। मामला भजनपुरा इलाके का है जहां निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने के दौरान मशीन का कैरियर टूटकर मजदूर के उपर गिर गया। गंभीर हालत में मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महेंद्र सिंह है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह अपने कुछ साथियों के साथ गोकलपुरी में किराये पर रहता था। परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। महेंद्र मजदूरी का काम करता था। वीरवार को वह भजनपुरा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। मकान में तीसरी मंजिल का लेंटर डल रहा था। वह मिक्सर मशीन के पास खड़ा था। अचानक से उसका कैरियर टूटकर उस के उपर गिर गया और वह उसके नीचे दब गए। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story