दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: देश की राजधानी को आज मिलेंगी 80 क्लस्टर बसें, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत हरी झंडी देंगे

Admin Delhi 1
13 April 2022 12:33 PM IST
दिल्ली: देश की राजधानी को आज मिलेंगी 80 क्लस्टर बसें, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत हरी झंडी देंगे
x

दिल्ली न्यूज़: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत बुधवार को राजघाट क्लस्टर डिपो से 80 एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दिल्ली मल्टी माडल इंटिग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) के तहत चलने वाली ये बसें सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव सहित सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इन्हें मिलाकर दिल्ली में बसों की कुल संख्या 7100 के करीब पहुंच जाएगी।

इसके बाद जल्द ही 70 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें भी सड़कों पर उतरने वाली हैं। ये बसें आ चुकी हैं, इनके पंजीकरण प्रक्रिया का काम चल रहा है। इनमें से 50 बसें रोहिणी सेक्टर-37 और 24 बसें मुंडेला कलां के डिपो में पार्क की गई हैं। जल्द ही सड़कों पर इन बसों को उतारने की तैयारी चल रही है। इन बसों को मिलाकर दिल्ली में कुल 76 ई-बसें हो जाएंगी। अभी राजधानी में दो ई-बसें चल रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस टेंडर के तहत 300 ई बसें आनी हैं। जिसके पहले चरण में ये बसें आई हैं।

Next Story