दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल के वीर प्रहरी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने देश भ्रमण को निकले

Admin Delhi 1
7 April 2022 9:02 AM GMT
दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल के वीर प्रहरी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने देश भ्रमण को निकले
x

दिल्ली न्यूज़: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दिव्यांग योद्धाओं की "वीर प्रहरी मोटरसाइकिल रैली" वीरवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली से देश भ्रमण के लिए रवाना हुई सुबह 8.25 बजे मुख्य अतिथि महानिदेशक बीएसएफ पंकज कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया गया। इस मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाना और पूरे देश में राष्ट्रीय एकता का एक मजबूत संदेश देना है। पद्म श्री सुश्री दीपा मलिक, प्रसिद्ध पैरा एथलीट भी अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं और पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी सम्मानित अतिथि के रूप में वहां मौजूद थीं।

बीएसएफ के 9 दिव्यांग योद्धाओं की वीर प्रहरी मोटर साइकिल रैली दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से जम्मू तक 1415 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वापस 16 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर नई दिल्ली लौट समाप्त होगी।

Next Story