- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: बुर्का पहनकर...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: बुर्का पहनकर लड़की को छत से फेंकने वाला आरोपी तौफीक गिरफ्तार
Tara Tandi
25 Jun 2025 10:55 AM IST

x
Delhi दिल्ली : दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर इलाके में हुए चर्चित नेहा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी तौफीक को यूपी के रामपुर जिले के टांडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बीते कई दिनों से फरार था, जिसे पुलिस की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। आइए खबर को विस्तार से जानते है…
बुर्का पहनकर नेहा को पांचवी मंजिल से फेंकने का आरोप
मृतका नेहा के पिता के मुताबिक, आरोपी तौफीक सोमवार की सुबह बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा। जब परिजनों ने उसका विरोध किया, तो उसने नेहा के पिता को धक्का देकर छत की ओर दौड़ लगा दी। छत पर उस वक्त नेहा पानी की टंकी की जांच कर रही थी। वहीं दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद तौफीक ने उसे पांचवीं मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल नेहा को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राखी बांधने वाली बहन को मिली बेवफाई की सजा
परिवार वालों ने बताया कि नेहा और उसकी बहनों ने कई बार तौफीक को राखी बांधी थी। वह उन्हें भाई मानता था और घर का सदस्य जैसा व्यवहार करता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से तौफीक ने नेहा पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। नेहा के इनकार के बाद वह नाराज हो गया और उसका पीछा करना, धमकाना शुरू कर दिया।
एकतरफा प्यार बना जानलेवा जुनून
परिजनों के अनुसार, तौफीक पिछले तीन साल से परिवार के संपर्क में था। लेकिन जब नेहा ने उससे दूरी बनानी शुरू की, तो उसने उसे परेशान करना तेज कर दिया। नेहा की बहन ने बताया कि आरोपी उसे लगातार कॉल करता, शादी के लिए धमकाता और पीछा करता था। यहां तक कि वारदात से कुछ दिन पहले नेहा ने अपनी मां से इस उत्पीड़न की शिकायत भी की थी।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि तौफीक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है और दिल्ली के मंडोली रोड पर काम करता था। घटना के बाद से ही वह फरार था और खुद को छुपाने के लिए रामपुर के टांडा इलाके में रह रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने मामले में IPC की धारा 302 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब तौफीक से पूछताछ कर रही है कि उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया और क्या इसमें किसी और की भूमिका भी है।
TagsDelhi बुर्का पहनकर लड़कीछत फेंकनेआरोपी तौफीक गिरफ्तारDelhi girl wearing burqathrown from roofaccused Taufiq arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





