- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi : बुर्का पहनकर...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi : बुर्का पहनकर प्रेमिका को छत से फेंका, तौफीक गिरफ्तार
Saba Naaz
25 Jun 2025 5:05 PM IST

x
Delhi दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर (ज्योति नगर थाना) में अनबन होने पर प्रेमिका को घर में घुसकर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंकने के आरोपी तौकीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तौफीक को रामपुर, यूपी के टांडा से गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद आरोपी तौफीक मौके से फरार हो गया था। युवती के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 19 वर्षीय पीड़िता को बेहद नाजुक हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया।
विश्व हिन्दू परिषद समेत कई हिन्दू संगठनों के लोग युवती के घर पहुंचे। घटना को लेकर मंगलवार को मंडोली रोड स्थित बाजार बंद रहे। हालात को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया है। मंगलवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से युवती का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी उनके घर आता-जाता था।
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी तौफीक की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन टीमों का गठ कर यूपी के अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। एक टीम को उसकी लीड मिली थी। टीम ने रामपुर स्थित टांडा में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा था। पुलिस के मुताबिक 19 साल की युवती प्राइवेट जॉब करती थी। आरोपी अशोक नगर में ही एक किराना की दुकान पर नौकरी करता था। करीब तीन साल पहले युवती की तौफीक से मुलाकात हुई थी। उसके बाद आरोपी उनके घर आता-जाता था। वह परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाता था।
इस बीच युवती ने आरोपी से दूरी बनाना शुरू की तो वह उस पर बातचीत का दबाव बनाने लगा। सोमवार सुबह वह बुर्का पहनकर पीड़िता की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने कॉल कर उसे छत पर बुलाया। आरोपी उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंककर फरार हो गया। युवती के पिता ने गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम के समय उसे वेंटिलेटर लगाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि युवती तौफीक को राखी बांधती थी। उसने विश्वासघात कर वारदात को अंजाम दिया है।
Tagsबुर्काप्रेमिकातौफीकगिरफ्तारburqagirlfriendtaufiqarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





