- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: बेटे ने परिवार...
दिल्ली: बेटे ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किराएदार की जमकर पिटाई की, इलाज के दौरान मौत

दिल्ली क्राइम न्यूज़ पडेट: मकान मालिक के बेटे ने परिवार के सदस्यों के साथ किराएदार की जमकर पिटाई कर दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत होगई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि मकान मालिक के बेटे ने उनकी 12 साल की किशोरी के साथ होली पर दुष्कर्म किया, जब किशोरी के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने परिवार के दो सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने बयान में बेटी के साथ दुष्कर्म की बात नहीं कहीं। पुलिस जांच में अगर दुष्कर्म की वारदात सामने आई तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय शख्स अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में किराये पर रहते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे व एक बेटी है। वह घर के भू-तल पर झाड़ फूंक का काम करते थे। मृतक की बहन का आरोप है कि होली पर मकान मालिक के बेटे ने उनकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था, आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी थी। गत सोमवार को पीडि़ता ने मामले के बारे में अपने परिजनों को बताई, आरोप है कि उसी दिन परिवार शास्त्री पार्क थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बजाय लड़ाई झगड़े का केस दर्ज कर दिया। सुबह के समय परिवार अपने घर पर था, उसी दौरान मकान मालिक का बेटा अपने भाई व चाचा के साथ आया और शख्स को बाहर निकाल कर बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने घायल हालत में शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।





