दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: निहाल विहार में शराब को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हाथापाई, सात लोग घायल

Admin Delhi 1
7 March 2022 12:05 PM GMT
दिल्ली: निहाल विहार में शराब को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हाथापाई, सात लोग घायल
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में घर के सामने शराब पीने को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को रविवार देर रात आरजेडटी ब्लॉक निहाल विहार में दो परिवारों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल हुए सात लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पांच लोगों को मामूली चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि हरबंस सिंह और रामसिंह का इलाज चल रहा है। हरबंश सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में डेयरी चलाने वाला मनोज कुमार उसके घर के सामने वैन में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने से मना करने पर वह अपने परिवार के सदस्यों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। बचाव में आए उसके परिवार के चार सदस्यों की पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने हरबंश और उसके परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाया। छानबीन करने पर पता चला कि मनोज डेयरी के मवेशियों को दिन में खुला छोड़ देता था।

मवेशी हरबंश के घर के सामने गंदा कर देते थे। कुछ दिन पहले हरबंश ने निगम कार्यालय में मनोज के डेयरी को हटाने के लिए शिकायत कर दी थी। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। रविवार को मनोज को घर के सामने शराब पीते देख हरबंश ने उसे टोक दिया। जिससे मनोज आग बबूला हो गया और हरबंश की पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्ष के लोगों व प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Next Story