दिल्ली-एनसीआर

Delhi: दिल्ली रोडरेज में स्कूटी सवार ने महिला को मारी गोली

Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 7:27 AM IST
Delhi: दिल्ली रोडरेज में  स्कूटी सवार ने  महिला को  मारी गोली
x
Delhiदिल्ली : रोड रेज में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतका की पहचान 25 वर्षीय सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है. घटना के पीछे की वजह रोडरेज बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है. भलस्वा की रहने वाली सिमरनजीत कौर अपने पति हीरा सिंह के साथ बाइक पर ज्योति नगर स्थित बैंक जा रही थी. जैसे ही वो गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे पहुंची तो उनकी बाइक एक स्कूटी सवार से टकरा गई. इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बौखलाए स्कूटी सवार युवक से पिस्टल निकालकर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि आरोपी हीरा सिंह को गोली मारना चाहता था, लेकिन सिमरनजीत कौर बीच में आ गईं और गोली उनको लग गई. गोली लगने से सिमरनजीत की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.
Next Story