दिल्ली-एनसीआर

बम की धमकी वाले ईमेल के बाद खाली कराया गया दिल्ली का स्कूल

Rani Sahu
12 April 2023 1:15 PM IST
बम की धमकी वाले ईमेल के बाद खाली कराया गया दिल्ली का स्कूल
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को प्रशासन को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी स्कूल को खाली करा लिया गया। डिफेंस कॉलोनी में द इंडियन स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ईमेल सुबह 10.49 बजे मिला।
अधिकारी ने कहा, "स्कूल को खाली करा लिया गया है और बम निरोधक दस्ते द्वारा गहन जांच की जा रही है।"
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
--आईएएनएस
Next Story