दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: गाजीपुर में भीख मांगकर गुजर बसर करने वाली महिला के साथ बलात्कार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
25 March 2022 2:29 PM GMT
दिल्ली: गाजीपुर में भीख मांगकर गुजर बसर करने वाली महिला के साथ बलात्कार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: गाजीपुर इलाके में भीख मांगकर गुजर बसर करने वाली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सीमापुरी इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला गाजीपुर इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। 23 मार्च की देर शाम पुलिस को गाजीपुर मंडी के पास एक महिला के घायल पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की महिला गंभीर अवस्था में घायल है। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया।

पीड़िता ने बयान में बताया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह अचेत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। महिला के शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। महिला ने आरोपितों को पहचानने से इंकार किया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम गठित कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

Next Story