- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली पुलिस की बड़ी...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Saba Naaz
7 Aug 2025 8:30 PM IST

x
Delhi दिल्ली : पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तीन करोड़ रुपये की हेरोइन और तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ड्रग्स तस्करी को रोकना और समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव को कम करना है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुशील अरोड़ा और शक्ति के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, सुशील अरोड़ा पहले भी डकैती के एक मामले में शामिल था, जबकि शक्ति कपड़े प्रेस करने का काम करता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
Tagsदिल्लीहेरोइनतस्कर गिरफ्तारDelhiheroinsmuggler arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





